वजन कम करने के लिए पीए पुदीने की चाय || Mint tea recipe in Hindi

वजन कम करने के लिए पीए पुदीने की चाय || Mint tea recipe in Hindi, mint tea image, पुदीना चाय फोटो, kitchenmasaala.com

 

पुदीना हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ पुदीने के स्वाद और सुगंध की वजह से इसे बहुत से भारतीय व्यंजनों में शामिल किया जाता है। पुदीने से बनने वाली चाय (Mint tea recipe) भी इतनी ज्यादा हेल्दी होती है कि यह कि बीमारियों से बचाव कर हमें स्वस्थ रहने में मदद करती है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तब भी पुदीने की चाय (Mint tea recipe) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आप खाना खाने के बाद पुदीने की चाय का सेवन करते हैं तो यह चाय आपके डाइजेशन को बेहतर कर आपको गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी प्रॉबलम्स को कम करती है। तो आइए जानते हैं। पुदीने की चाय बनाने की विधि। (Mint tea recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mint tea recipe

ताजा पुदीने के पत्ते – 1 कप
पानी – 4
शहद या चीनी – स्वादानुसार 
 
 

बनाने की विधि || How to make Mint tea recipe

  • पुदीने की चाय (Mint tea recipe) बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने के पत्तों को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लीजिए।
  • एक पतीले या केतली में 4 कप पानी उबाल लीजिए।
  • पानी उबलने के बाद, पतीले या केतली से उसे अलग करें और उसमें पुदीने के पत्ते डाल दीजिए।
  • पतीले या केतली को ढककर रखें और पुदीने को गरम पानी में 5-10 मिनट तक भिगोकर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद चाय को एक चायपत्र या सर्विंग पिचर में छानकर पुदीने की पत्तियों को निकाल दीजिए।
  • आप चाहे तो चाय में चाहें तो शहद या चीनी डालकर स्वादानुसार मीठा डालकर चाय को सर्व कीजिए।
  • पुदीने की चाय (Mint tea recipe) बनकर तैयार है। पुदीने की चाय (Mint tea recipe) को आप गरमा गरम या ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं। (ध्यान दे यदि आप चाय को ठंडा करके पीना चाहते हैं तो पुदीने की चाय (Mint tea recipe) को कमरे के तापमान तक ठंडा होने दें और फिर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें। उसके बाद चाय में आइस क्यूब डालकर सर्व करें।)
 

Leave a comment