सालों साल चलने वाला चटपटा आम का अचार बनाने की विधि || Mango pickle recipe in Hindi

Mango pickle recipe in Hindi, Mango pickle recipe

 

Mango pickle recipe : गर्मी के मौसम में ज्यादातर सभी घरों में साल भर लिए आम का अचार (Mango pickle recipe) बनाकर स्टोर किया जाता है। जब आम के अचार को साल भर स्टोर करने की बात आये तब अचार को बनाते समय बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है जिसे आम का अचार (Mango pickle recipe) घर मे साल भर सुरक्षितऔर स्वादिष्ट बना रहे। वैसे तो आम का अचार कई तरीकों से बनाकर तैयार किया जाता है। आज हम आम का ऐसा अचार (Mango pickle recipe) बनाने के बारे में बात करेंगे जो एक बार बनाने के बाद साल भर चलने वाला है।

आम का अचार (Mango pickle recipe) सभी को बहुत पसंद होता है। यदि आप सभी आम बनाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखेंगे तो अचार ओर भी स्वादिष्ट बनेगा। कच्चा आम खरीदने से पहले आपको यह ध्यान रखना है कि आम आज हो और आम में गुठली बना जाने के बाद ही आम का अचार बनाए। आम का अचार (Mango pickle recipe) बनाने के लिए आम बिल्कुल पूरी तरह से कच्चा होना चाहिए। आम का अचार बनाने के लिए अचारी आम(रामकेला आम) का ही उपयोग करे। आम रेशे वाला बिल्कुल भी नही होना चाहिए। तो आइए जानते हैं आम का अचार बनाने की विधि। (Mango pickle recipe)

यह जरूर पढ़ें : गर्मी के मौसम में एक बाद घर मे जरूर बनाये ये स्वादिष्ट और ठंडी मैंगो मूज।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango pickle recipe

आम – 5 किग्रा (टुकड़ों में कटा हुआ)
मेथी दाना – 200 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर – 100 ग्राम
कलौंजी – 100 ग्राम
सौंफ – 200 ग्राम
धनिया – 200 ग्राम (दरदरा पिसा हुआ)
हल्दी पाउडर – 100 ग्राम
नमक – 500 ग्राम
हींग – 1 चम्मच
सरसों का तेल – 2 से 3 लीटर

यह जरूर पढ़ें : स्वादिष्ट और स्पंजी मैंगो केक बनाने की विधि।

बनाने की विधि || How to make Mango pickle recipe

  • आम का अचार (Mango pickle recipe) बनाने के लिए आमों को धोकर सभी आमों को छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर बीज निकाल दीजिए।

Mango pickle recipe in Hindi, Mango Pickle recipe

  • आम के टुकड़ो में 100 ग्राम नमक डालकर इन्हें एक कंटेनर में भरकर 12 घण्टों के लिए रख दीजिए।
  • तय समय के बाद आम के टुकड़ो को कंटेनर से निकल कर एक सूती कपड़े पर धूप दिखाने के ले 1 से 2 घण्टे के लिए रख दीजिए।
  • तब तक मेथी दाना, सौफ, को हल्का सा भून लीजिए या सभी मसालो को दूध में सुखादीजिए, जिससे मसालो का मॉस्चराइजर खत्म हो जाये और अचार लम्बे समय तक चले।
  • इसके बाद मेथी और सौफ को दरदरा पीस ले, कड़ाही में तेल डालकर धुंआ निकलने तक गर्म करके तेल को ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
  • तय समय के बाद कटे आम के टुकड़ो को एक बड़े बर्तन में डालकर इसमें दरदरे पिसे मसाले, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया, स्वादानुसार नमक, कलौंजी और तेल में हींग डालने के बाद तेल डालकर सभी सामग्री को एक बड़े चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर दीजिए।
  • सभी मसालो के साथ मिलाने के बाद आम के अचार (Mango pickle recipe) को एक साफ बरनी या कांच के कंटेनर में भरकर रख दीजिए।
  • आम के अचार (Mango pickle recipe) के कंटेनर को दो से तीन दिन धूप दिखा सकते हैं। उसके बाद आम का अचार (Mango pickle recipe) एक महीने के बाद खाने के लिए एक दम तैयार हो जायेगा।


यह जरूर पढ़ें : बाजार जैसा जीरा बिस्कुट बनाने की आसान विधि।

Leave a Comment