कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की विधि || Mango chutney Recipe in Hindi

कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की विधि || Mango chutney Recipe in Hindi, mango chutney image, आम की चटनी फोटो, kitchenmasaala.com
आम ज्यातर सभी का पसंदीदा फल है। आम को आप पकने के बाद या कच्चे आम से स्वादिष्ट व्यंजन जैसे – आम का अचार, आम का जूस, आम पान, आम की सब्जी आदि बनाकर खाने के साथ परोस सकते हैं। आज हम कच्चे आम की चटनी (Mango chutney Recipe) बनाने के बारे में बताने वाले हैं। आप सभी ने हरे धनिये, पुदीन या तरह-तरह की चटनी तो जरूर खायी होगी आम की चटनी (Mango chutney Recipe) स्वादिष्ट होने के साथ आपके पाचन को सही कर भूख बढ़ाने का काम करती है। तो आइए जानते हैं आम की मीठी चटनी बनाने की विधि। (Mango chutney Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango chutney Recipe

कच्चे आम – 500 ग्राम
चीनी – 500 ग्राम
अदरक पाउडर – 1  चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
काला नमक – 1/2 छोटी चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Mango chutney Recipe

  • आम की चटनी (Mango chutney Recipe) बनाने के लिए आम को धोकर, पानी सुखाने के बाद छिल ले, आम को छिलने के बाद गूदे को बड़े बड़े टुकड़े काट लीजिए।
  • आम के टुकड़े और आधा कप पानी डाल कर धीमी आग पर उबलने के लिये रखिए।
  • जब आम के टुकड़े नरम हो जाय तब आम को चमचे से मैश करके, चीनी और काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर और अदरक पाउडर डाल कर पका लीजिए।
  • चीनी पूरी तरह घुलने के बाद आम और चीनी के मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाने दीजिए।
  • जब चटनी पककर गाढ़ी हो जाये तब गैस बंद कर दे और चटनी में गरम मसाला मिला दीजिए।
  • यदि चटनी में आम के रेशे दिखाई दे रहे है तो चटनी को मोटी छलनी में छान लीजिए।
  • आम की चटनी (Mango chutney Recipe) बनकर तैयार है आम की चटनी (Mango chutney Recipe) के ठंडा होने पर सूखे और साफ डिब्बे में भर कर रख लीजिए।
  • आम की चटनी (Mango chutney Recipe) को आप महीने भर के लिए स्टोर कर सकते हैं। इस चटनी को फ्रीजर में रख कर प्रयोग में लाये तो साल भर भी खराब नही होगी।
 

1 thought on “कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की विधि || Mango chutney Recipe in Hindi”

Leave a Comment