ठंडी-ठंडी मसाला शिकंजी बनाने की विधि || Shikanji Recipe in Hindi

ठंडी-ठंडी मसाला शिकंजी बनाने की विधि || Shikanji Recipe in Hindi, Shikanji image, मसाला शिकंजी फोटो, kitchenmasaala.com
Shikanji Recipe in Hindi : गर्मी के मौसम में लू से बचने और शरीर मे पानी की कमी न हो इसलिए पानी को थोड़ा मसालो के साथ मिक्स करके स्वादिष्ट बनाकर पीते हैं जिससे ज्यादा मात्रा में पानी पिया जा सके। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा पसन्द किया जाने वाला पेय मसाला शिकंजी (Shikanji Recipe) है। जो भारत के घर मे जरूर बनाई जाती है। शिकंजी (Shikanji Recipe) बनाने बहुत ही आसान है। तो आइए जानते हैं शिकंजी बनाने की विधि। (Shikanji Recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Shikanji Recipe

नींबू – दो
पुदीने की पत्ती – 8 से 10
चीनी – 2 चम्मच (स्वादानुसार)
काला नमक – 1/2 चम्मच
पानी – 2 गिलास
जल जीरा – 2 चम्मच
आइस क्यूब
 
 

बनाने की विधि || How to make Shikanji Recipe

  • मसाला शिकंजी (Shikanji Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले ताज़ा पुदीने के पत्ते और थोडा सा काला नमक ले कर अच्छी तरह से क्रश कर लीजिए।
  • अब एक जग में क्रश किया हुआ पुदीना और नमक, चीनी, नींबू का रस जल जीरा डाल कर खूब अच्छी तरह से मिला लीजिए।
  • जब चीनी पूरी तरह से घुल जाएँ तो फिर इसमें बर्फ के टुकड़े और दो गिलास पानी डाल कर मिला लीजिए।
  • चीनी की मात्रा या नींबू आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा भी कर सकते हैं।.
  • ठंडी-ठंडी मसाला शिकंजी (Shikanji Recipe) बनकर तैयार है। गर्मी के मौसम में मसाला शिकंजी (Shikanji Recipe) को सर्व करें।
 

Leave a Comment