गर्मी में बच्चों को घर पर बनाकर खिलाएं मैंगो कस्टर्ड || Mango Custard recipe in Hindi

गर्मी में बच्चों को घर पर बनाकर खिलाएं मैंगो कस्टर्ड || Mango Custard recipe in Hindi, mango custard image, मैंगो कस्टर्ड फोटो, kitchenmasaala.com
आम गर्मी के मौसम का सबसे ज्यादा लोकप्रिय फलों में से एक है जिसे  सभी बहुत पसंद करते हैं। यदि आम से आप कोई नई डिश बनाकर तैयार करना चाहते हैं तो मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) गर्मी के लिए एक बहुत ही स्वादिष्ट परफेक्ट डिश है। जिसे आप आसानी से घर पर बनकर तैयार कर सकते हैं। मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) बच्चों को बहुत पसंद होता है। तो आइए जानते हैं मैंगो कस्टर्ड बनाने की विधि। (Mango Custard recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Mango Custard recipe

पके आम – 2 
वनीला कस्टर्ड पाउडर- 2 चम्मच
चीनी – ½ कप 
अनार – ½ कप
ताजा क्रीम – 1 कप 
काजू – ½ कप (कटे हुए
बादाम – 7 से 8
पिस्ते – 10 से 15
दूध – ½ लीटर
 
 

बनाने की विधि || How to make Mango Custard recipe

  • मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) बनाने के लिए तीन से चार चम्मच दूध प्याली में निकाल लीजिए और बाकी दूध को एक भगोने में उबलने के लिये रख दीजिए।
  • प्याली में निकाले हुए दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक मिक्स करें जब तक कस्टर्ड की गुठलियां खत्म ना हो जाएं।
  • दूध में उबाल आने पर आंच मीडियम कर दे और कस्टर्ड घोल को दूध में मिक्स करते रहे साथ ही दूध को चमचे से चलाते रहे जिससे सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह से दूध में मिल जाए।
  • कस्टर्ड  को में मिक्स करने के बाद दूध को लगातार चलाते हुये, 6-7 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिए। (ध्यान रखें कि इसमें किसी प्रकार की गुठलियां न बने और न ही दूध बर्तन के तले में चिपके।)
  • 6 से 7 मिनट बाद गैस बंद कर दे और दूध के बर्तन को गैस से उतारकर जाली स्टैंड पर रख दीजिए।
  • दूध को ठंडा होने के लिए रखे, बीच- बीच दूध को चलाते भी रहें ताकि इसके ऊपर परत न जम पाए।
  • आम को छीलकर टुकड़ों में काटकर रखे, आम के पल्प को थोड़ा बारीक और थोड़ा बड़ा दोनों साईज के टुकड़ों में काट लीजिए। (बड़े आम के टुकडे पल्प बनाने के लिए और छोटे आम के टुकडे कस्टर्ड में डालने के लिए रखें।)
  • आम काटने के बाद, बादाम, पिस्ते और काजू को बारीक टुकडो में काट ले, अनार के दाने निकाल कर रख लीजिए।
  • आम के बड़े टुकड़ो को मिक्सर जार में डालकर चीनी के साथ मिलाकर आम का पल्प बनाकर तैयार कीजिए।
  • एक बड़े बाउल में बर्फ डालकर उसमें दूर बाउल रखिए इस बाउल में क्रीम डालकर ब्लेंडर से ब्लेंड कर ले दया रखे क्रीम को ज्यादा गाढ़ा नही करना है।
  • इसके बाद कस्टर्ड दूध, आम के पल्प में क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
  • कस्टर्ड को एक बड़े बाउल या छोटे-छोटे बाउल में डालकर ऊपर से अनार के दाने, आम के टुकड़े, बादाम, काजू, पिस्ते डालकर फ्रिज में दो से तीन घण्टे के लिए रख दीजिए।
  • तय समय के बाद मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) बनाकर तैयार है तैयार मैंगो कस्टर्ड (Mango Custard recipe) को ठंडा-ठंडा सर्व कीजिए।
 

1 thought on “गर्मी में बच्चों को घर पर बनाकर खिलाएं मैंगो कस्टर्ड || Mango Custard recipe in Hindi”

Leave a Comment