लाजवाब और स्वादिष्ट आइसक्रीम पकौड़ा रेसिपी || Ice cream pakora recipe in Hindi

लाजवाब और स्वादिष्ट आइसक्रीम पकौड़ा रेसिपी || Ice cream pakora recipe in Hindi, आइस क्रीम पकौड़ा फोटो, Ice cream pakora image, kitchenmasaala.com

 

मौसम चाहे जो भी हो पकौड़े खाने का मजा ही कुछ ओर है। ऐसे ही आज हम आपको आइस क्रीम पकौड़ा (Ice cream pakora recipe) बनाने के बारे में बताने वाले हैं। गर्मी का मौसम आने ही वाला है। गर्मी के मौसम में मन मे सबसे पहले आइस क्रीम का ही ख्याल आता है। आइस क्रीम पकौड़ा (Ice cream pakora recipe) बनाने में समय और मेहनत बहुत ज्यादा लगती है। आप इसे घर मे आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं तो आइए जानते हैं आइस क्रीम पकौड़ा बनाने की विधि। (Ice cream pakora recipe)

यह जरूर पढ़ें : टेस्टी 10 मिनट में बनाकर तैयार करे गोभी भुर्जी जो सभी को आने वाली बहुत ज्यादा पसंद।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Ice cream pakora recipe

कॉर्नफ्लेक्स का चूरा – 1 कप
केक का चूरा – 1 कप
मैदा – डेढ़ चम्मच
चेरी – 1
वनीला आइसक्रीम – 1 स्कूप
चॉकलेट सॉस – 2 चम्मच
तेल – जरूरत के अनुसार

यह जरूर पढ़ें : चटपटा आलू का अचार बनाने की विधि।

बनाने की विधि || How to make Ice cream pakora recipe

 

  • आइसक्रीम पकौड़ा (Ice cream pakora recipe) बनाने के लिए आइसक्रीम के स्कूप बनाकर 3 से 4 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए।
  • मैदे में पानी मिलाकर गाढ़ा सा घोल बना लें, केक का चूरा बना कर इसमें कॉर्नफ्लेक्स का चूरा डालकर मिक्स कर लीजिए।
  • इसके बाद आइसक्रीम स्कूप को केक के चूरे से कवर करके फ्रिजर में दो घंटे के लिए रख दीजिए।
  • दो घण्टे बाद आइसक्रीम स्कूप को मैदे के घोल में डुबोकर कॉर्नफ्लेक्स के चूरे से अच्छी तरह से लपेटकर फिर से फ्रिजर में दो घंटे के लिए रख दीजिए।
  • दो घण्टे बाद कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखे, जब तेल गरम हो जाए तो फिर इसमें आइसक्रीम बॉल्स को डालकर डीप फ्राई कर लीजिए।
  • लाजवाब आइसक्रीम पकौडे (Ice cream pakora recipe) बनकर तैयार है तैयार पकौड़ो को बीच से काटकर इसे चॉकलेट सॉस और चेरी से गार्निश कर आइसक्रीम पकौडे (Ice cream pakora recipe) को सर्व करें।

 

Leave a Comment