पत्ता गोभी मंचूरियन बनाने की विधि || gobi manchurian recipe in hindi

पत्ता गोभी मंचूरियन बनाने की विधि || gobi manchurian recipe in hindi, gobi manchurian image, cabbage manchurian image, पत्ता गोभी मंचूरियन फोटो, kitchenmasaala

 

पत्ता गोभी मंचूरियन (gobi manchurian recipe) चाइना की फेमस डिश है जो आज पूरे भारत मे बहुत ही पसन्द की जाती है भारत के बहुत से रोस्टोरेंट, ढाबो और ढेलों पर पत्ता गोभी मंचूरियन (gobi manchurian recipe) देखने को मिल जाता है यह डिश बच्चों और बड़ो सभी को बहुत पसंद आती है। पत्ता गोभी ममंचूरियन (gobi manchurian recipe) को आप बाहर से न खाकर घर पर बहुत आसानी और शुद्धता के साथ घर मे बनाकर तैयार कर सकते हैं। घर मे जब कोई पार्टी हो या आपका मंचूरियन खाने का मन हो तभी आप यह पत्ता गोभी मंचूरियन सभी को बनाकर खिलाए। तो आइए जानते है पत्ता गोभी मंचूरियन बनाने की विधि। (gobi manchurian recipe)
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for gobi manchurian recipe

पत्ता गोभी – 3 कप बारीक कटी
अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
मैदा – 1/2 कप
कॉर्न फ्लोर – 1/2 कप 
काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
तेल – फ्राई करने के लिए
नमक – स्वादानुसार
 
सॉस बनाने के लिए
टमैटो सॉस – 2 चम्मच
रेड चिली सॉस – 1 चम्मच
विनेगर – 1 चम्मच
सोया सॉस – 1 चम्मच
कॉर्न फ्लोर – 1 चम्मच
हरा प्याज – 2 चम्मच बारीक कटी
शिमला मिर्च – 2 चम्मच बारीक कटी
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
लहसुन – 2 चम्मच 
प्याज – 1
हरी मिर्च – 2
तेल – 2 चम्मच
 
 

बनाने की विधि || How to make gobi manchurian recipe

  • पत्ता गोभी मंचूरियन (gobi manchurian recipe) बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को बारीक काट लीजिए।
  • एक बाउल में पत्ता गोभी में मैदा, कॉर्न फ्लोर, अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • तैयार मिक्सर में दो चम्मच पानी डालकर मिला दीजिये तैयार मिक्सर से नीबू जितनी बड़ी बोल्स बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • इसके बाद एक नॉन स्टिक कड़ाही में तेल गरम कीजिए, तेल जब गर्म हो जाये तब इसमे पत्ता गोभी की बनी बोल्स डालकर डीप फ्राई कर लीजिए।
  • बोल्स को ब्राउन होने तक डीप फ्राई करने के बाद प्लेट में टिशू पेपर पर निकल लीजिए।
 
 
मंचूरियन सॉस बनाने के लिए
  • मंचूरियन सॉस बनाने के लिए एक बाउल में टमैटो सॉस, रेड चिली सॉस, विनेगर, सोया सॉस और स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर व नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
  • सबसे पहले एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कीजिये तेल गरम होने के बाद तेल में बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डालकर 30 सेकेंड के लिए भून लीजिए।
  • इसके बाद इसमे गोभी मंचूरियन सॉस और आधा कप पानी मे कॉर्न फ्लोर घोलकर डालकर हल्का सा पकने दीजिये ताकि इसका कच्चा पन दूर हो जाये।
  • इसके बाद मिक्सर में बारीक कटी एक प्याज डालकर एक मिनट पकाने के बाद बारीक कटी शिमला मिर्च को हाई फ्लेम पर एक मिनट के लिए पकाने दीजिए।
  • इसके बाद दो से तीन मिनट सॉस को गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाते रहे। जब सॉस गाढ़ी हो जाये तब पत्ता गोभी की फ्राई बोल्स सॉस में डाल दीजिए।
  • बोल्स डालने के बाद गैस बंद कर दीजिए, पत्ता गोभी बोल्स को सॉस में अच्छे से मिलाएं इसके बाद बारीक कटी हरी प्याज ऊपर से डाल दीजिए।
  • तैयार पत्ता गोभी मंचूरियन (gobi manchurian recipe) को गरमागरम एक सर्विग बाउल में निकाल कर परोसे।
 
 
 
 

Leave a comment