लहसुन अचार बनाने की विधि || indian garlic pickle recipe in hindi

लहसुन अचार बनाने की विधि || indian garlic pickle recipe in hindi, Garlic pickle image, kitchenmasaala
अचार हमारे खाने को स्वाद को दो गुना बढ़ा देता है। वेसे तो आप अचार मार्किट में आसानी से मिल जाता है लेकिन घर पर बने अचार में जो स्वाद होता है वो मार्किट से बने अचार में नही होता है। लहसुन का स्वाद ज्यादातर सभी को बहुत पसंद होता है। लहसुन के अचार को आप आसानी से घर पर बनाकर तैयार कर सकते हो तो आइए जानते हैं लहसुन का अचार बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for indian garlic pickle

लहसुन – 1/2 कप
सरसों का तेल – 1/4 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच 
हींग – 1 पिंच
राई – 1 चम्मच
मेथी – 1/2 चम्मच
सौफ – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 2 नींबू
 
 

बनाने की विधि || How to make indian garlic pickle

  • सबसे पहले लहसुन की कलियों का छिलका निकाल लीजिए।
  • मेथी, राई, सौफ को दरदरा पीस लीजिए।
  • सरसों के तेल को एक पैन में डालकर गर्म कीजिए, गर्म तेल में लहसुन को थोड़ी देर के लिए भुने।
  • अब भुने लहसुन में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, मेथी, सौफ, राई सभी मसालो को डालकर मिला दीजिए।
  • अचार में नमक डालने के बाद 2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दीजिए, इसके बाद नींबू का रस अचार में मिक्स कीजिए।
  • लहसुन का अचार बनकर तैयार है, लहसुन के अचार को किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दीजिए।
  • लहसुन के अचार को आप पराठा, रोटी या अपने किसी भी मनपसंद व्यजंन के साथ परोस सकते है।
 
 
 

Leave a Comment