गेहूं के आटे के गोलगप्पे बनाने की विधि || Aate ke Golgappe Recipe in Hindi


गेहूं के आटे के गोलगप्पे बनाने की विधि || Aate ke Golgappe Recipe in Hindi, Aate ke Golgappe image, आटे के गोलगप्पे फोटो

 

Aate ke Golgappe Recipe : भारतीय प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक गोलगप्पे को ओर भी कई नामों जैसे पानीपूरी, पुचका, पुचकी, घुपचुप, पानी बतासे अनेको नाम से जाना जाता है। मसालेदार खट्टा मीठा पानी ओर चटपटे आलू के साथ सर्व करने से गोलगप्पे का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। आटे से बने गोलगप्पे सूजी के गोलगप्पो की अपेक्षा हल्के फुल्के और क्रिस्पी होते हैं। तो आइए जानते है गेहुँ के आटे के गोलगप्पे बनाने की विधि। (Aate ke Golgappe Recipe)
 
यह जरूर पढ़ें :-
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Aate ke Golgappe Recipe in Hindi

गेहुँ का आटा – 1 कप
सूजी – 3 से 4 चम्मच
तेल – तलने के लिए
 
यह जरूर पढ़ें : –
 

बनाने की विधि || How to make Aate ke Golgappe Recipe in Hindi

  • आटे के गोलगप्पे (Aate ke Golgappe Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक कप आटा और तीन से चार चम्मच सूजी मिक्स करके आटे को गुथ ले आटा थोड़ा सख्त ही गुथे।
  • इसके बाद गुथे आटे को 30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दीजिए।
  • तय समय के बाद गुथे आटे में तेल के हाथ लगाकर 4 से 5 मिनट मसले ओर फिर से गीले कपड़े से ढककर रख दीजिए।
  • आधे घंटे बाद आटे को 5 मिंट के लिए मसले गोलगप्पे बनाने के लिए आटा बनकर तैयार है।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइया बनाकर गोल चपटा बनाकर तैयार कर लीजिए।
  • एक सूती कपड़े को गिला कर लीजिए इसके बाद सूती कपड़े को बिछाइये और आटे से बनी एक छोटी लोई उठाकर एक छोटे गोले में बेल लीजिये।
  • बेले हुये गोलगप्पो को गीले कपड़े पर रखे और उसी गीले कपड़े को ऊपर से ढककर भी रख दीजिए।
  • कुछ देर लगभग 10 मिनट बाद कड़ाही में तेल गरम कीजिये और तैयार गोलगप्पो को गर्म तेल में डालकर हल्का दबाते हुए गोलगप्पो को हल्का ब्राउन क्रिस्पी होने तक तलिये।
  • इसके बाद गोलगप्पो को एक छननी में टिशू पेपर रखकर निकाल लीजिए।
  • गेहुँ के आटे से बने गोलगप्पे (Aate ke Golgappe Recipe) बनकर तैयार है गोलगप्पो में उपले आलू भरकर खट्टे मीठे पानी के साथ सर्व करें।
 
यह जरूर पढ़ें :-
 
गोलगप्पे बड़े हो या बच्चे सभी को बहुत पसंद होते हैं। मसालेदार आलू और खट्टे मीठे तीखे पानी के साथ गोलगप्पे सभी को बहुत पसंद आते हैं। होली के शुभ अवसर पर आप भी आटे के क्रिसपी गोलगप्पे बनाने वाले हैं तब आप सभी अपना अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें। हमारी ओर रेसिपी के लिए www.kitchenmasaala.com पर जाए। आप सभी को हमारी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। 
 

Leave a Comment