बेसन का हलवा बनाने की विधि || Besan ka Halwa Recipe in hindi

बेसन का हलवा बनाने की विधि || Besan ka Halwa Recipe in hindi, Besan ka Halwa image
 
बेसन का हलवा एक ऐसी भारतीय मिठाई है जिसकी मांग त्योहारों या खास अवसरों पर सबसे ज्यादा की जाती है। बेसन के हलवे को अन्य मिठाइयों की तुलना बनाना ज्यादा आसान है। इसे बनाने में मुख्य रूप से बेसन का स्तेमाल होता है। बेसन का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ – साथ बहुत ही कम समय मे बनकर तैयार हो जाता है। तो आइए जानते हैं बेसन का हलवा बनाने की विधि।
 
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Besan ka Halwa Recipe in Hindi

बेसन – 1 कप

घी – 1/2 कप
चीनी – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
काजू, बादाम, पिस्ता – बारिक कटे हुए स्वादानुसार
नारियल – 2 से 3 चम्मच (कदूकस किया)
 
 

बनाने की विधि || How to make Besan ka Halwa Recipe in Hindi

  • सबसे पहले एक कड़ाही या पैन में घी गरम कीजिए घी जब हल्का गर्म हो तभी इसमें बेसन डाल दीजिए। बेसन डालने के बाद गैस की आंच को धीमा कर दे और बेसन को लगातार चलाते हुए भुने। (आटे का हलवा बनाने की विधि)
  • जब बेसन का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाये तब चीनी डालकर एक मिनट तक बेसन के साथ भुनने के बाद दो कप पानी डालकर मिला दीजिए। (बेसन के लड्डू रेसिपी)
  • हलवे को चलाते हुए पकाये जिससे गुठलिया न पड़ें। जब हलवा गाढ़ा हो जाये तब इसमें इलायची पाउडर और सभी ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर दे। (चिकन सूप रेसिपी)
  • बेसन के हलवे को एक प्लेट में निकाल कर उसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
 
 

Leave a Comment