प्याज का पराठा || Onion Paratha Recipe in Hindi

प्याज का पराठा || Onion Paratha Recipe in Hindi, onion paratha image

 

प्याज का पराठा बनाना बहुत आसान है। आज हम आपको बताने वाले है प्याज का पराठा भरवा पराठा आप ये पराठा आप सुबह के नाश्ते या दोपहर के कहने में बनाकर सभी को खिला सकते है। ये प्याज का पराठा आप बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकती है। तो आइए जानते हैं प्याज के पराठे बनाने की विधि।
 
यह जरूर पढ़ें :


आवश्यक सामग्री || Ingredients for Onion Paratha Recipe in Hindi

गेहू का आटा – 3 से 4 कप
प्याज – 2 से 3 प्याज
हरी मिर्च – 3
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी
 
यह जरूर पढ़ें :
 

बनाने की विधि || How to make Onion Paratha Recipe in Hindi

  • सबसे पहले प्याज के पराठे के लिए आटा लगाकर तैयार कर ले, एक बाउल में आटा छान कर आते में नमक और घी मिक्स कर ले।
  • आटे में पानी डालकर आते को गूथकर रेस्ट के लिए छोड़ दे तब तक पराठा भरावन के लिए सामग्री तैयार कर ले।
  • एक बाउल में प्याज को बारीक काट ले, बारीक कटे प्याज में नमक , लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और बारीक कटी हरी मीचे मिक्स कर ले।
  • पराठा बनाने के लिए आटे की लोई बनाकर उसमें थोड़ा सा प्याज का मिक्सर भरकर चारो तरफ से बंद कर लोई बना लीजिए और इसके बाद इसे बेलन से बेलकर तैयार कर ले।
  • तैयार पराठे को गर्म तवे पर डालकर पराठे पर घी या तेल लगाकर पराठे को धीमी आंच पर सेक ले।
  • ऐसी तरह से सभी पराठे बनाकर तैयार कर ले। अब ये गरमा गरम प्याज के पराठे दही चटनी या टमैटो केचप के साथ सर्व करें।
 
 

Leave a Comment