मसालेदार दही आलू की सब्जी || Dahi Aloo Recipe in Hindi

मसालेदार दही आलू की सब्जी || Dahi Aloo Recipe in Hindi,Dahi alo ki sbji,dahi aalu sbji ikage
मसालेदार दही आलू की सब्जी उत्तर भारत मे बहुत ही पसन्द किया जाता है यह सभी ज्यादातर शाम के खाने में बनायी जाती है। दही वाले आलू बनाना बहुत ही आसान है। आलू की सब्जी तो आपने बहुत तरह से बनाई होगी मसालेदार आलू, दम आलू आदि। आज हम आपको बताएंगे मसालेदार दही आलू की सब्जी कैसे बनाई जाती है। (Dahi Aloo Recipe in Hindi)
यह भी देखे :

आवश्क सामग्री || Ingredients for Dahi Aloo Recipe

आलू = 300 ग्राम
दही = 1/2 – कप
हरी मिर्च = 4 से 5
प्याज = 2
धनिया पाउडर = 2 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 – चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1/2 -चम्मच
जीरा = 1/4 – चम्मच
सुखी लाल मिर्च = 2 से 3
अदरक लहसुन का पेस्ट = 1 – चम्मच
गरम मसाला = 1 – चम्मच
तेल = जरूरत के अनुसार
नमक = स्वादानुसार
 
 

बनाने की विधि || How to make Dahi Aloo Recipe

 

  • सबसे पहले मीडियम साइज के आलू को कुकर में एक सिटी आने तक उबाल ले। 
  • जब कुकर ठंडा हो जाते तो कुकर से सभी आलू को निकालकर छिलका निकाल ले।
  • प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट ले।
  • आधा कप दही में सभी मसाले लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर मिक्स कर ले।
  • भारी तले की कड़ाही में तेल गरम करके उसमे उबले आलू को हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर ले।
  • कड़ाही से आलू को बाहर निकाल ले। बचे तेल में जीरा, सुखी लाल मिर्च डालकर हल्का सा भून लें अब इसमे बारीक कटी प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
  • इसके बाद इसमे अदरक लहसुन का पेस्ट ओर बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें।
  • अब इसमे दही वाला मिक्सर डालकर चलाते हुए पकाए। जब दही से तेल अलग होना शुरू हो जाये तब इसमे सभी फ्राई आलू और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दे।
  • अब इसमे थोड़ा सा पानी और गरम मसाला डालकर 5 से 10 मिनट पका लें।
  • तय समय के बाद यह मसालेदार दही आलू की सब्जी बनकर तैयार है आप यह सब्जी गरमा गरम परोसें।
 

Leave a comment