पुदीना टमाटर की चटनी || Pudina Tamatar ki Chutney Recipe in Hindi

पुदीना टमाटर की चटनी Pudina Tamatar ki Chutney Recipe
 
गर्मी के मौसम मे ताजा और खुशबूदार पुदीना आसानी से बाजार में मिल जाता है। पुदीना टमाटर की चटपटी चटनी आप घर पर ही बनाकर तैयार कर सकते हैं। वैसे तो आमतौर पर ज्यादातर सभी घरों में पुदीने की चटनी बनायी जाती है। यदि आप भी पुदीने की चटनी के स्वाद में चार चांद लगाना चाहते हैं तो आप भी जरूर बनाये नये तरीके से यह पुदीना टमाटर की चटनी। आइये जानते है – पुदीना टमाटर की चटनी कैसे बनायी जाती है। ( Pudina Tamatar ki Chutney Recipe )
 
यह भी पढ़े :

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Pudina Tamatar ki Chutney

1 – कप पुदीना 
1 – टमाटर
1 – प्याज
4 – 5 लहसुन की कलिया
4 – 5 हरी मिर्च
1/2 – नींबू
1/2 – भुना जीरा पाउडर
स्वादानुसार – नमक
 

बनाने की विधि || How to make Pudina Tamatar ki Chutney

  • सबसे पहले पुदीने को अच्छे से धोकर पत्तियां तोड़कर अलग कर ले।
  • टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट ले।
  • मिक्सी ग्राइंडर में पुदीना, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, नीबू का रस, नमक और भुना जीरा डालकर पीस ले।
  • अब यह पुदीना टमाटर की चटनी बनकर तैयार है। यह चटनी आप पकोड़ा, पूरी, रोटी या सब्जी के साथ परोसें।
 

Leave a Comment