चिकन स्टिक रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल || Chicken stick Recipe # Restaurant styal in Hindi

चिकन स्टिक रेसिपी | Chicken stick Recipe

 

नॉनवेज खाने वालों को ये चिकन स्टिक बहुत ही पसन्द आने वाली है। आप यह चिकन स्टिक घर पर ही बनाकर तैयार कर सकते हैं इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है ओर यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। तो आइये जानते हैं यह चिकन स्टिक कैसे बनायी जाती हैं। ( Chicken Stick Recipe )

यह भी पढ़े :
 

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Chicken stick

चिकन = 500 – 600 ग्राम
ब्रेड क्रम्स = 1 – कप
मैदा = 1 – कप
अण्डे = 2
लाल मिर्च = 1 – चम्मच
तेल = फ्राई करने के लिए
 
चिकन मेरिनेट के लिए
नमक = 1 – चम्मच
धनिया पाउडर = 1 – चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट = 2 – चम्मच
काली मिर्च पाउडर = 1 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 – चम्मच
नींबू का रस = 2 – चम्मच
सोया सॉस = 2 – चम्मच
चिली गार्लिक पेस्ट = 2 – चम्मच
 

बनाने की विधि || How to make Chicken Stick

  • सबसे पहले चिकन को छोटे पिसिस में काटकर एक बाउल में रख ले अब इसमे मेरिनेट के लिए सभी सामग्री के साथ मिक्स कर ले।
  • चिकन को मेरिनेट के लिए 10 -12 घण्टे के लिए या पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दे।
  • इसके बाद किजब चिकन मेरिनेट हो जाये तब चिकन के पिसिस को फूड स्टिक में लगा कर रख ले।
  • अब एक बाउल में अंडे के साथ मिर्च मिक्स करके रखे।
  • दो प्लेट में मैदा ओर ब्रेड क्रम्स ले सबसे पहले स्टिक में लगे चिकन को मैदे में अच्छे से डीप करे इसके बाद अंडे के मिक्सर में डीप करने के बाद ब्रेड क्रम्स में डीप कर ले।
  • एक पैन में तेल को मीडियम आंच पर गर्म कर ले।
  • गर्म तेल में चिकन स्टिक्स डालकर 5 मिनट के लिये फ्राई कर ले। ओर पैन से निकाल ले।
  • अब यह चिकन स्टिक बनकर तैयार है हरी चटनी ओर खट्टी – मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
 

Leave a comment