बेसन की भरवा भिंडी || Bharwa Bhindi with Besan in Hindi

बेसन की भरवा भिंडी , Bharwa bhindi with besan

अगर आप भी सादी भिंडी की सब्जी के स्वाद से बोर हो गए हैं। तो यह भरवा भिंडी की सब्जी जरूर बनाये ओर सभी को खिलाएं। बेसन की भरवा भिंडी की सब्जी टेस्ट में बहुत ही अच्छी लगती है। आइए जानते है यह बेसन की भरवा भिंडी कैसे बनाई जाती है। ( Bharwa bhindi with besan Recipe )

यह भी पढ़े :

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Bharwa Bhindi with Besan

भिंडी = 500 ग्राम
धनिया पाउडर = 3 – चम्मच
आमचूर पाउडर = 1 – चम्मच
जीरा पाउडर = 2 – चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 – चम्मच
गरम मसाला = 1 – चम्मच
बेसन = 3 – चम्मच
राई = 1/4 – चम्मच
जीरा = 1/4 – चम्मच
हींग = 1 – पिंच
लहसुन का पेस्ट = 1 – चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट = 1 – चम्मच
नमक = स्वादानुसार
तेल 
 

बनाने की विधि || How to Make Bharwa Bhindi

  • सभी भिंडी को दोनो ओर से डंठल ओर नीचे की तरफ से छोटा सा काट ले।
  • अब सभी भिंडी को बीच से एक साइड से काट ले दूसरी साइड जुड़ी रहे।
  • एक पेन में बेसन को हल्का सा भूनकर निकाल लें।
  • अब एक पेन में दो चम्मच तेल गरम कर ले और गैस का फ्लेम बन्द कर दे इस गर्म तेल में सभी मसाले धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, बेसन और आमचूर पाउडर डालकर मिला ले।
  • अब प्रत्येक भिंडी में थोड़ा थोड़ा मसाला भर ले।
  • एक पेन में एक चम्मच तेल गर्म कर ले इसके पैड राई, जीरा और हींग डालकर हल्का सा रोस्ट होने तक पका लें।
  • इसके बाद अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भून लें ओर सभी मसाला भरी भिंडी डालकर मिला दे गैस का फ्लेम धीमा कर दे सब्जी को ढककर 2 से 3 मिनट पका लें।
  • तय समय के बाद जब भिंडी अच्छे से पक जाए तब यह बेसन की भरवा भिंडी बनकर तैयार है।
  • यह भरवा भिंडी की सब्जी आप रोटी पराठा या दही के साथ सर्व करें।
 

Leave a Comment