अरबी की रसेदार सब्जी || Arbi ki sabzi Recipe in Hindi

अरबी की रसेदार सब्जी ,Arbi ki sabzi Recipe in Hindi,arbiki sabzi photos,Arbi ki sabzi image,arbi ki sabzi copyright free image

अरबी गर्मी के मौसम में मिलने वाली एक पौष्टिक सब्जी है।यह सब्जी बच्चों को बहुत पसंद आती है अरबी की रसेदार सब्जी बनाना बहुत ही आसान है। यह सब्जी स्वास्थ्य के दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद है। आप यह अरबी की सब्जी अजवाइन और हींग डालकर ही बनाये इससे यह पाचन में बहुत ही आसान होती है आप भी इस आसान तरीके से बनाये अरबी की स्वादिष्ट सब्जी। हम आपको बताएंगे कि अरबी की रसेदार सब्जी कैसे बनायी जाती है। ( Arbi ki sabzi Recipe in Hindi )

यह भी पढ़े :

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Arbi ki sabzi 

अरबी = 300 – 400 ग्राम
प्याज = 1
टमाटर = 2 – 3
हरी मिर्च = 2 – 3
हींग = 1 – पिंच
अजवाइन = 1/2 – चम्मच
जीरा = 1 – चम्मच
राई = 1 – चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट = 1 – चम्मच
हल्दी पाउडर = 1/2 – चम्मच
धनिया पाउडर = 2 – चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1 – चम्मच
गरम मसाला = 1/2 – चम्मच
नमक = स्वादानुसार
तेल = जरूरत के अनुसार
 

बनाने की विधि || How to make Arbi ki sabzi

  • सबसे पहले अरबी को छील लें और इन्हें छोटे – छोटे स्लाइस में कट कर ले।
  • सभी कटी अरबी में एक चम्मच नमक डालकर 5 मिनट के लिए ढककर रख दे।
  • तय समय के बाद अरबी को ठंडे पानी से अच्छे से धो ले।
  • टमाटर , प्याज ओर हरी मिर्च को बारीक काट ले।
  • प्रेशर कुकर में तेल गर्म करके हींग, राई, जीरा और अजवाइन डाल दे जब ये चटखने लगे तब इसमे प्याज डालकर हल्का सा सुनहरा होने तक भून लें।
  • प्याज हल्का सुनहरा हो जाये तब इसमे हरी मिर्च डालकर हल्का से भुनने के बाद टमाटर, नमक डालकर पका लें।
  • जब टमाटर से तेल अलग होने लगे तब लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भून लें जब मसालों से तेल अलग होने लगे तब अरबी डाल लें और अरबी को तब तक भूने जब तक सभी मसाले अरबी में मिक्स हो जाये।
  • इसके बाद जितनी आपको ग्रेवी चाहिए उसके हिसाब से पानी डालकर कुकर का ढक्कन बन्द कर दे और 3 से 4 सीटी आने पर गैस का फ्लेम बन्द कर दे।
  • जब कुकर ठंडा हो जाये तो कुकर का ढक्कन खोलकर अरबी में गरम मसाला डालकर थोड़ा सा पका दे।
  • अब यह अरबी की रसेदार सब्जी बनकर तैयार है पूरी पराठे या रोटी के साथ परोसें।
 
 

Leave a comment