Ads

Ads

करेला प्याज की सब्जी || Karela pyaz ki Sabzi Recipe in Hindi

करेला प्याज की सब्जी ,Karela pyaz ki Sabzi


करेला गर्मी के मौसम में मिलने वाली सबसे हेल्दी सब्जियों में से एक है हालांकि करेले का नाम सुनते ही कुछ लोग नाक मुँह सिकुड़ने लगते हैं। उन्हें करेला का स्वाद बिल्कुल पसंद नही आता है अगर आप भी सबको करेला बनाकर खिलाना चाहते हैं तो जरूर बनाये यह करेला प्याज की सब्जी। तो आइए जानते है करेला प्याज की सब्जी कैसे बनाई जाती है। ( Karela Pyaz ki Sabzi Recipe )

यह भी पढ़े :


आवश्यक सामग्री || Ingredients for Karela Pyaz ki Sabzi 

करेला = 400 - 500 ग्राम
प्याज = 3 से 4
टमाटर = 1
अदरक लहसुन का पेस्ट = 1 - चम्मच 
मेथी दाना = 1/2 - चम्मच
कलौजी = 1/2 - चम्मच
सॉफ = 1/2 - चम्मच
राई = 1/2 - चम्मच
जीरा = 1/2 - चम्मच
लाल मिर्च पाउडर = 1 - चम्मच
हल्दी पाउडर = 1 - चम्मच
धनिया पाउडर = 3 - चम्मच
कच्चा आम = 1
तेल
नमक

बनाने की विधि || How to make Karela pyaz ki sabzi


  • सबसे पहले करेला धोकर उसे गोल टुकड़ो में काटकर बाउल में रखे। फिर इसमे नमक डालकर 30 मिनट के लिए रख दे।
  • इसके बाद करेले को हथेलियों से दबाकर सारा पानी निकाल ले।
  • इसके बाद एक पेन में तेल गरम कर ले। जब तेल गरम हो जाये तो इसमे करेले के पीस और कटे प्याज डालकर हल्का सा भूनकर निकल ले।
  • इसके बाद बचे तेल में राई, जीरा, कलौजी, सॉफ और मेथी दाना डालकर हल्का सा रोस्ट होने तक भून लें। 
  • इसके बाद टमाटर और कच्चे आम का पेस्ट मिलने के बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिला दे।
  • जब ये सभी मसले अच्छे से भून जाए ओर इनसे तेल अलग होने लगे तो इसमे भुना करेला ओर प्याज मिलाये ओर पैन का ढक्कन बन्द करके इन्हें 5 मिनट हल्की आंच पर पकाएं।
  • करेले को क्रिस्पी होने तक पकाएं ओर आंच बंद कर दे।
  • अब यह करेला प्याज की सब्जी बनकर तैयार है करेला प्याज की सब्जी को रोटी या पराठे की साथ सर्व करें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.