जच्चा के लिए संधा कैसे बनाये || Sandha Recipe in Hindi

जच्चा के लिए संधा कैसे बनाये , Sandha Recipe in Hindi

 

यह संधा खास तौर से न्यू मदर के लिए बनाया जाता है। यह संधा जच्चा को डिलीवरी के बाद उसकी मांसपेशियों को रिकवर करने के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह बच्चों के लिए भी बहुत ही लाभदायक होती है। संधा बनाना बहुत ही आसान होता है आप यह संधा बहुत ही कम समय मे बनाकर तैयार कर सकते है। यह मस्तिष्क सम्बंधी समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े :-

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Sandha Recipe

      मखाने – 200 ग्राम
      बादाम – 200 ग्राम
      काजू – 100 ग्राम
      किसमिश – 100 ग्राम
      छुआरे – 100 ग्राम
      अखरोट – 100 ग्राम
      नारियल – 1( कदूकस किए हुआ)
      पिस्ते – 100 ग्राम
      गोंद – 100 ग्राम
      चिरौंजी – 50 ग्राम
      खरभुजे के बीज – 100 ग्राम
      घी – 400 ml
      चीनी – 300 से 400 ग्राम

बनाने की विधि || How to make Sandha Recipe

  • भारी तले की कड़ाही में 100ml घी गर्म कर ले।
  • सबसे पहले घी में मखाने डालकर हल्का सा भून लें और सभी मखानों को कड़ाही से निकलकर किसी बर्तन में रख ले।
  • बाकी का बचा घी कड़ाही में हाई फ्लेम परगर्म कर ले।
  • अब घी में गोंद को अच्छे से भूनकर निकल ले।
  • अब बारी बारी से सभी ड्राई फ्रूट्स को भूनकर निकाल लें।
  • नारियल को कदूकस  कर ले।
  • कड़ाही में दो कप पानी तथा चीनी डालकर एक तार की चाशनी बना ले।
  • जब एक तार की चाशनी बनकर तैयार हो जाये तब इसमे सभी भुने ड्राई फ्रूट्स मिला ले।
  • जब यह संधा सख्त होकर कड़ाही से अलग होने लगे तो यह संधा बनकर तैयार है।
  • जब यह संधा बनकर तैयार हो जाये तब इसे एक डब्बे में निकालकर रख दे।
  • ठंडा हो जाने के यह संधा खाने के लिए तैयार है।
 

खाने के फायदे || Benefits Sandha Recipe 

  • यह संधा खाने के कई फायदे होते हैं संधे की तासीर गर्म होती है इसे दिन में दो बार खाना चाहिए।
  • ऐसी महिलाएं जो अभी अभी माँ बनी है यह संधा उनके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह महिलाओं में बच्चा पैदा होने के बाद के एक दो महीने तक डिप्रेशन रहता हैं यह ऐसी समस्या से निजात दिलाता है।
  • दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए संधे का सेवन बहुत ही फायदेमंद रहता है यह दूध बढ़ाने का काम करता है और महिलाओं की इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है।
  • यह आखो के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
Kitchen की जरूरत का सामान घर बैठे मंगाओ मात्र 99-199 अभी खरीदे ऑफर लिमटेड है जल्दी करें ओर पाए बहतरीन मौका अभी खरीदने के लिए Top collections पर क्लिक करें 👉 Top collections
Uttapam recipe in Hindi, Uttapam recipe, Uttapam

Leave a comment