आलू की खस्ता कचोरी ||Aloo ki Kachori Recipe

आलू की खस्ता कचोरी ,Aloo ki Kachori Recipe

 

ठंड और बारिश के मौसम में आलू की गरमा गरम कचोरी खाने का मजा ही कुछ और हैं। आलू की कचोरी आप सुबह के नाश्ते में बनाये ओर घर सभी को खिलाएं। भारत मे आलू की कचोरी बहुत से त्यौहारों पर बनाई जाती है खासकर होली के त्यौहार पे आलू की खस्ता कचोरी बनायी जाती है और यह कचोरी दही, हरे धनिये की हरी चटनी या इमली खट्टी मीठी चटनी के साथ खाने का स्वाद ही कुछ ओर है। आइये जानते है आलू की खस्ता कचोरी बनाने की रेसिपी।
यह भी पढ़े :-

    आवश्यक सामग्री    

●   2 कप – गेहूं का आटा
●   4 – आलू (उबले)
●   1/4 चम्मच – अजवाइन
●   1/2 चम्मच – जीरा
●   1/2 चम्मच – सॉफ
●   1 चम्मच – धनिया पाउडर
●   1/2 चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
●   1/2 चम्मच – हल्दी पाउडर
●   1/2 चम्मच – गरम मसाला
●   4 – हरी मिर्च
●   1 इंच – अदरक का टुकड़ा
●   1 – प्याज
●   बारीक कटी – हरी धनिया
●   नमक – स्वादानुसार
●   कचोरी तलने के लिए तेल
 

    बनाने की विधि    

  • बाउल में दो कप आटा लेकर उसमे अजवाइन और नमक मिला लें। आटे में थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मसलते हुए मिला दे।
  • इसके बाद आटे में गुनगुना पानी थोड़ा थोड़ा डालकर गुथ ले।
  • गुथे आटे को गीले कपड़े से ढककर 20 – 30 मिनट के लिए छोड़ दे।
  • उबले आलू को हाथो से मैंस करके लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर तथा नमक मिला दे।
  • पेन या कड़ाही में दो चम्मच तेल गरम करके उसमें जीरा डालकर हल्का सा भुनने के बाद आलू मसाले को एक मिनट तक भून लें।
  • गुथे आटे की छोटी छोटी लोइया बनाकर उसमें आलू मसाला भर कर पेड़ी बना ले।
  • भारी तले की कड़ाही में तेल गरम कर ले।
  • आटे से बनी पेड़ी को हल्के हाथों से प्रेस करके पूरी जितना बड़ा करके कड़ाही में डालकर हल्का ब्राउन होने तक तलकर निकल ले।
  • अब यह आलू की खस्ता कचोरी बनकर तैयार है। गरमा गरम कचोरी को दही और हरी चटनी के साथ परोसें।

Leave a comment