आलू मटर की सब्जी कैसे बनाते हैं || Aloo Matar ki Sabji Recipe

 

आलू मटर की सब्जी कैसे बनाते हैं Aloo Matar ki Sabji Recipe
आलू मटर की सब्जी उत्तर भारत में एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है यह सब्जी आप शाम या दोपहर के खाने में बना सकते हैं मटर की सब्जी को सुखी और ग्रेविदार दोनों तरह से बनाया जा सकता है आलू मटर की सब्जी रोटी पराठे या पूरी के साथ गरमा गरम परोसें यह खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती हैं। यह सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं उतनी ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है।
यह भी पढ़े :-

 ●  आवश्यक सामग्री   

     मटर – 1 कप
     आलू  – 4 से 5
     प्याज – 2
     टमाटर – 2
     हरी मिर्च – 2 से 3
     लहसुन – 4 से 5 कलिया
     अदरक – एक छोटा टुकड़ा
      हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
      लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
      धनिया पाउडर – 2 चम्मच
      गरम मसाला – 1 चम्मच
      तेल – एक बड़ा चम्मच
      नमक – स्वादानुसार
 

   ●  बनाने की विधि

  • चार आलू मीडियम साइज में काट ले।
  • दो प्याज बारीक बारीक काट ले।
  • टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन सभी को मिक्सी में डालकर बारीक पीसकर पेस्ट बना ले।
  • गैस ऑन करके कुकर में एक चम्मच तेल गर्म हो जाने के बाद उसमे जीरा डालकर हल्का चटकने तक भुनने के बाद बारीक कटी प्याज मिलाकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
  • प्याज के भुनने के बाद कटे आलू और मटर कुकर में डालकर भून लें।
  • आलू ओर मटर भुनने के बाद सभी मसाले लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर मिलाकर एक से दो मिनट भुन ले।
  • सभी मसाले भुनने के बाद टमाटर, अदरक, लहसुन का पेस्ट मिलाकर स्वादानुसार नमक डालकर भून लें।
  • जब मसालों से तेल अलग होने लगे तब इसमे दो कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बन्द करके दो सिटी आने तक पका लें।
  • कुकर के ठंडा हो जाने के बाद कुकर को खोलकर एक चम्मच गरम मसाला मिलाकर एक से दो मिनट पका लें।
  • अब यह आलू मटर की सब्जी बनकर तैयार है यह सब्जी रोटी या पूरी के साथ सर्व करे।

 

Leave a comment